Hindu Astha

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अधिकमास कब से ओर क्या है अधिकमास का महत्व ,क्यों आता है अधिकमास ?18/09/2020:- शुक्रवार - (पंडित :- भानुप्रकाश शर्मा)



💠✳️✴️💠✳️✴️💠✳️✴️💠✳️✳️✴️💠✳️

अधिकमास का प्रारंभ 18 सितंबर शुक्रवार से हो रहा है, जो 16  अक्टूबर शुक्रवार तक चलेगा। उसके बाद 17 अक्टूबर शनिवार से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होगा। ऐसा माना जाता है कि अधिकमास में किए गए धार्मिक कार्यों का किसी भी अन्य माह में किए गए पूजा-पाठ से 10 गुना अधिक फल मिलता है। यही वजह है कि श्रद्धालु जन अपनी पूरी श्रद्धा और शक्ति के साथ इस मास में भगवान को प्रसन्न कर अपना इहलोक तथा परलोक सुधारने में जुट जाते हैं।

✳️आखिर अधिकमास क्या है और यह हर तीन वर्ष पर क्यों आता है?
 एक सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, जबकि एक चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। दोनों वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर होता है। ये अंतर हर तीन वर्ष में लगभग एक माह के बराबर हो जाता है। इसी अंतर को दूर करने के लिए हर तीन साल में एक चंद्र मास अतिरिक्त आता है, जिसे अतिरिक्त होने की वजह से अधिकमास का नाम दिया गया है। अधिकमास के पीछे पूरा वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। अगर अधिकमास नहीं होता तो हमारे त्योहारों की व्यवस्था बिगड़ जाती है। अधिकमास की वजह से ही सभी त्योहारों अपने सही समय पर मनाए जाते हैं।

✴️अधिकमास को पुरुषोत्तम मास क्यों कहते हैं?

अधिकमास में सभी पवित्र कर्म वर्जित माने गए हैं। इस पूरे माह में सूर्य संक्राति नहीं रहती है। इस वजह से ये माह मलिन हो जाता है। इसलिए इसे पुरुषोत्तम कहते हैं। पुरुषोत्तम मास में नामकरण, यज्ञोपवित, विवाह, गृहप्रवेश, नई बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदी जैसे शुभ कर्म नहीं किए जाते है
 अधिकमास  होने की वजह से कोई भी देवता इस मास का स्वामी होना नहीं चाहता था, तब अधिकमास ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की। अधिकमास  की प्रार्थना सुनकर विष्णुजी ने इसे अपना श्रेष्ठ नाम पुरषोत्तम प्रदान किया। श्रीहरि ने अधिकमास को वरदान दिया कि जो इस माह में भागवत कथा श्रवण, मनन, भगवान शिव का पूजन, धार्मिक अनुष्ठान, दान करेगा उसे अक्षय पुण्य प्राप्त होगा।

✳️अधिकमास में कौन से कार्य  वर्जित हैं

अधिकमास  के समय में मांगलिक कार्यों जैसे कि विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश आदि की मनाही होती है। शुभ कार्य मलमास के समय में वर्जित होते हैं। हालांकि खरीदारी आदि की मनाही नहीं होती है।

🕉🕉🕉 मास्क लगाएं ,कोरोनावायरस भगाए🕉🕉🕉
🇮🇳 🇮🇳 राष्ट्रहित  सर्वोपरि  🇮🇳 🇮🇳
https://m.facebook.com/mhakal82/
पंडित :- भानुप्रकाश शर्मा
 सम्पर्क :-  8233231767
सम्पर्क :-  8949649257
महाकाल ज्योतिष, जड़ाऊ मेड़ता, नागौर(राज.)