Hindu Astha

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

5 किलोमीटर लंबी कतार में उमड़ा जनसैलाब, 3 लाख से अधिक लोगों ने किया स्वागत




साभार -  जीतू भाई ( बुंदेली भौकाल )

बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सागर

दिल्ली -बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा ने आज भव्य रूप धारण कर लिया। पदयात्रा की लंबाई करीब 5 किलोमीटर से अधिक रही और इस दौरान 3 लाख से अधिक लोगों ने मार्ग में पुष्प वर्षा कर महाराज श्री का स्वागत किया।


150 किलोमीटर की यह पदयात्रा आज से प्रारंभ हुई है, जिसमें पहले दिन 11 किलोमीटर की दूरी तय की गई। शुरुआती 5 किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर सिर्फ जनसैलाब दिखाई दे रहा था। 12 साल के बच्चों से लेकर 65 वर्ष तक के बुजुर्ग, माताएं और बहनें बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।


लोगों के चेहरों पर एक ही विश्वास झलक रहा था — “महाराज श्री ही भारत को हिंदू राष्ट्र बना सकते हैं।” इसी आशा और आस्था के साथ लाखों सनातनी सड़क पर निकल पड़े।


 200 से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था


पदयात्रा का मार्ग पूरी तरह स्वागत से सराबोर दिखा। 200 से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकलकर, छतों और ऊंचे स्थानों से पुष्प बरसाते हुए पदयात्रियों का अभिवादन कर रहे थे। जगह-जगह जलपान और विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


 श्रद्धा और एकता का संदेश


यह पदयात्रा न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि सनातन एकता और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक भी बन चुकी है। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है, आस्था का यह प्रवाह और व्यापक होता जा रहा है।