आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक - 06 दिसम्बर 2025
दिन-शनिवार
विक्रम संवत 2082
शक संवत -1947
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - हेमंत ॠतु
मास - पौष
पक्ष - कृष्ण
तिथि - द्वितीया रात्रि 09:25 तक तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र - मृगशिरा सुबह 08:48 तक तत्पश्चात आर्द्रा
योग - शुभ रात्रि 11:46 तक तत्पश्चात शुक्ल
राहुकाल - सुबह 09:46 से सुबह 11:08 तक
सूर्योदय - 07:12
सूर्यास्त - 05:30
दिशाशूल - पूर्व दिशा मे
*व्रत पर्व विवरण-
विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए
07 दिसंबर 2025 रविवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:15)
शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :
ॐ गं गणपते नमः ।
ॐ सोमाय नमः ।
चतुर्थी तिथि विशेष
चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान गणेशजी हैं।
