Hindu Astha

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

1 अक्टूबर 2026 पंचमी का श्राद्ध किया जाएगा



आज पंचमी श्राद्ध, पितरों के निमित्त तर्पण और दान-पुण्य की परंपरा

जयपुर। श्राद्ध पक्ष में आज, 1 अक्टूबर गुरुवार को पंचमी का श्राद्ध किया जाएगा। पंचमी तिथि को दिवंगत हुए पूर्वजों के निमित्त परिवारजन श्रद्धापूर्वक श्राद्ध कर्म करते हैं।


इस अवसर पर पितरों का तर्पण, पिंडदान और भोजन कराने की परंपरा है। कई परिवार अपने कुलाचार के अनुसार दान-पुण्य तथा जरूरतमंदों को भोजन भी कराते हैं।


श्राद्ध पक्ष में प्रत्येक तिथि का अपना धार्मिक महत्व माना जाता है। पूर्वजों की मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध करने की परंपरा होने के कारण पंचमी तिथि का श्राद्ध भी विशेष रूप से किया जाता है।


पंचमी के बाद आज ही तिथि परिवर्तन के अनुसार षष्ठी का श्राद्ध भी रहेगा।