.

बीकानेर । श्रीआदि गणेश मंडल की बैठक वरिष्ठ सदस्य डॉ.रामेश्वर सोनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें गणेश महोत्सव के आयोजन संबंधी चर्चा की गई। अध्यक्ष अविनाश व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर प्रात: 4 बजे अभिषेक से कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रि कालीन जागरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को बाल भक्तों द्वारा गजानंद का  दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केसर से अभिषेक किया जायेगा। 26 अगस्त को भण्डारा तथा 28 अगस्त को देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिये पंचकुण्डीय यज्ञ पं.राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा। गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें वक्रतुण्ड को 751 किलो का प्रसाद चढ़ाया जायेगा। सायंकाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, कैलाश पारीक,मनोज के बिस्सा,रामसा व्यास,सोमदत्त पुरोहित सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके पूर्व पांच बुधवारों का गणपति की विशेष पूजाएं की जा रही है। प्रवक्ता नंदन जोशी व खेमचंद सोनी  ने बताया कि आयोजन सफल बनाने के लिये विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, इनमें वित्त समिति में लक्ष्मीनारायण रंगा व रामेश्वर सोनी, प्रसाद व्यवस्था में एड.मदन गोपाल व्यास व दिनेश उपाध्याय यज्ञ तथा अभिषेक व्यवस्था के लिये जितेन्द्र श्रीमाली, पं.सुनील व्यास व विजय श्रीमाली जागरण समिति में रवि कल्ला व गोपाल रंगा, प्रचार प्रसार समिति में ललित सोनी, राजेश स्वामी,  आदि को जिम्मेदारियां दी गई है। मंदिर में रंगरोगन का कार्य प्रगति पर है।




प्रभा बिस्सा
  बीकानेर
Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: