.

बीकानेर । दाऊजी रोड़ स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में आदि गणेश भक्त मंडल  के तत्वावधान में गणेश महोत्सव मनाया जायेगा। जिसका आगाज 24 अगस्त  से बाल भक्तों द्वारा गजानंद के अभिषेक से होगा। मंडल प्रवक्ता नंदन जोशी ने  बताया कि बाल भक्तों द्वारा  दूध, दही, घी, शहद,  चीनी, पंचामृत, केसर से अभिषेक किया जायेगा।  26 अगस्त को भंडारे का  तथा  देश व राज्य की सुख समृद्धि व शांति के लिये 28 व  29 अगस्त  को पंच कुण्डीय महायज्ञ पं. राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा।  
भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास,  मनोज के बिस्सा, कैलाश पारीक,सोमदत पुरोहित, रामसा व्यास सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।
 हैं।
Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: