.


अजमेर । स्थानीय द्रौपदीदेवी सावंरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं की विज्ञान वर्ग की छात्रा शिवानी के पी.एम.टी. में 98 रैंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को ओर अधिक बढ़ाया है।
विद्यालय प्राचार्या  रंजना अग्रवाल ने शिवानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्या ने बताया कि छात्रा शिवानी ने सेल्सियस संस्था से मार्ग दर्शन प्राप्त किया। इस संस्था में डॉक्टर्स ही पी.एम.टी. की तैयारी करवाते है। यहां बी.पी.एल. छात्रों को बिना किसी शुल्क के पी.एम.टी. की तैयारी करवाई जाती है तथा अन्य विद्यार्थियों से भी सलेक्शन ही होने पर कोई फीस नहीं ली जाती है। यह संस्था डॉ. अभिमन्यु कुमावत के मार्ग दर्शन में संचालित है। इस अवसर पर डॉ. अभिमन्यु कुमावत द्वारा विज्ञान की छात्राओं को पी.एम.टी. में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्ग दर्शन प्रदान किया गया। डॉ. कुमावत ने छात्राओं को बताया कि एम.सी.क्यू. की प्रेक्टिस कौन-कौनसी पुस्तक से करें। किस विषय को कितना समय देना है, परीक्षा के लिए अपने आपको कैसे तैयार करे। सोशल साइटस से दूर रहे, एकाग्रता कैसे बनाए, परीक्षा की तैयारी के समय खान-पान किस प्रकार का होना चाहिए।
Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: