.


जयपुर। माॅं वेष्णो देवी सेवा समिति जयपुर के तत्वाधान में माॅं वैष्णो देवी का साक्षात दरबार 30 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक गलता गेट स्थित कनक बिहारी मंदिर में सजेगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण करली गई है।
संरक्षक सुरेश अग्रवाल चंदवाजी वाले, अध्यक्ष रामवतार बडाया व महामंत्री राजेन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि दरबार की तैयारियां पूर्ण करली गई है। उन्होने बताया कि यह दरबार श्रीश्री 1008 श्रीनारायण दास जी महाराज त्रिवेणी धाम वाले व श्री 108 श्री सियाराम दास जी महाराज के सानिध्य में सजेगा। उपाध्यक्ष धमेन्द्र खण्डेलवाल नायला वाले व संगठन मंत्री अजय अग्रवाल चावल वाला ने बताया कि कलकत्ता से आये 100 से अधिक कारीगर दरबार को दिन-रात तैयार करने में जुटे हुये है। उन्होने बताया कि 18 वर्षो की भांति इस वर्ष दरबार बहुत आकर्षक व बहुत उंचा बनाया गया है। दरबार में श्रद्वालु तीर्थराज गलता के विहंगम पहाडों पर बाणगंगा चरण पादुका, आर्द्धकुॅंवारी गुफा, हाथी मत्था, सांझी छत एवं बर्फीली पहाडों पर माॅं वैष्णो देवी व भैरव मंदिर के साक्षात दर्शन कर सकेगें। दरबार 2 अक्टूबर शाम बजे से रात्रि 10 बजे तक सजेगा। कार्यक्रम से अधिक से अधिक श्रद्वालुओं को जोडने के लिये जगह-जगह हाॅर्डिग व बैनर लगाये गये है। मंदिरों में पम्पलेटों का वितरण किया जा रहा है।  
Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: