.


जयपुर,। ओके प्लस समूह व गौरांग इंस्टिट्यूट फाॅर वैदिक एज्यूकेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से चार दिवसीय कार्तिक श्रवण उत्सव चैड़ा रास्ता के गोलेछा सिनेमा में शुरू हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ओमप्रकाश मोदी ने मुख्य वक्ता वृन्दावनचन्द्र दास का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता वृन्दावनचन्द्र दास ने कहा कि समस्त वेद शास्त्र यही बताते है कि मनुष्य जीवन हम सभी को आध्यात्मिक ज्ञान लेने के लिए मिला है हम सभी को इस जीवन में अधिक से अधिक ज्ञान का अध्ययन करना चाहिए। चार भौतिक कर्म है, आहार, निद्रा, भय व मैथुन। ये चारों कर्म मनुष्य के साथ जानवरों में समान रूप से पाये जाते है। हम सभी इन चारों कर्मो की पूर्ति में अपना सम्पूर्ण जीवन व्यतीत कर देते है। अगर हमने इन्हीं चार कार्या में यह जीवन व्यतीत कर दिया है तो मनुष्य जीवन में जन्म लेने का क्या लाभ। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी अधिक से अधिक संतों के सानिध्य में वेदों व शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए। मोदी ने बताया कि स्वामीजी के 14 अक्टूबर तक रोजाना संकीर्तन सुबह 7.00 बजे से 10.00 बजे तक गोलेछा सिनेमा में होगा।
Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: