.



1 मार्च
आमलकी एकादशी व्रत सबका। रंगभरी एकादशी।

2 मार्च
सोम प्रदोष व्रत। श्याम बाबा खाटू वाले का मेला (राज.)।

3 मार्च
बुध धनिष्ठा नक्षत्र में 30.18 बजे।

4 मार्च
सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 29.11 बजे।

5 मार्च
स्नान दान-व्रतादि की पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रयुता फाल्गुनी पूर्णिमा,परम पुण्यकाल 08.30 बजे से सूर्यास्त तक। होलिका दहन (भद्रा के पश्चात)। श्री अष्टभुजी दुर्गा शक्तिपीठ (दुर्गा मन्दिर) किदवई नगर कानपुर में महामाया श्री विद्या राज राजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी एवं श्रीयंत्र का अभिषेक व अर्चन। फाल्गुन-मासीय व्रत-यम-नियमादि समाप्त।  जेलपोणी (भद्रा के पश्चात)। मन्वादि

6 मार्च
चैत्र मास कृष्ण पक्षारम्भ। चैत्र-मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ। काशी में होली। धुरड्डी। छारेंडी। वसन्तोत्सव। होलिका विभूति धारण। धूलि वंदन। श्वपच स्पर्श। साभ्यंग स्नान। आम्र कुसुम प्राशन। बसन्त नव सस्येष्टि। बसन्तोत्सव। करिदिन। बसन्त प्रतिपदा। बसंत स्नान। रतिकाम महोत्सव। होलाष्टक समाप्त। संत तुकाराम जयन्ती। मंगल रेवती नक्षत्र में 06.30 बजे।

7 मार्च
भ्रातृ द्वितीया। भैया दूज। भगिनी गृह में भोजन।

8 मार्च
कल्पादि।

9 मार्च
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21.08 बजे। छत्रपति शिवा जी जयन्ती (तिथि के अनुसार)। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। बुध कुम्भ राशि में 06.33 बजे। 3 तिथि वृद्धि।

11 मार्च
रंग पंचमी । श्री जयन्ती। श्री पंचमी । विजय गोविन्द हलंकर दिवस (मणिपुर)। नव चण्डी मेला प्रारम्भ (मेरठ)।

12 मार्च
शीतला षष्ठी । स्कन्द षष्ठी (बंगाल)। श्री एकनाथ षष्ठी। शुक्र अश्विनी नक्षत्र व मेष राशि में 16.20 बजे।

13 मार्च
शीतला सप्तमी व्रत। बुध शतभिषा नक्षत्र में 21.14 बजे।

14 मार्च
श्री शीतलाष्टमी व्रत (आज के दिन बासी भोजन विहित है)। सूर्य की मीन संक्रान्ति 29.20 बजे। चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल अगले दिन।

15 मार्च
सूर्य संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से 11.44 बजे तक। गौ-अन्न दान, गोदावरी में स्नान। संकल्पादि में प्रयोजनीय बसन्त ऋतु प्रारम्भ। मीन (खर) मासारम्भ।

16 मार्च
पापमोचिनी एकादशी व्रत स्मार्त। 11 तिथि क्षय। सौर (मीन) चैत्र मासारम्भ

17 मार्च
पापमोचिनी एकादशी व्रत वैष्णव। बुध अस्त पूर्व में 07.02 बजे।

18 मार्च
प्रदोष व्रत। मास शिवरात्रि व्रत। वारूणी योग 17.39 बजे से 22.29 बजे तक। गँगा वरूणा संगम पर स्नान। आदि केशव भगवान का दर्शन पूजन। दमनोत्सव। मधुश्रवा त्रयोदशी। गुरू हरराय गुरूयायी दिवस। सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 13.39 बजे।

20 मार्च
स्नान दान श्राद्धादि की चैत्री अमावस्या। मन्वादि। आज के दिन गँगा स्नान से सहस्त्र गायों के दान का फल प्राप्त होता है। सूर्य सायन मेष राशि में 27.56 बजे। बसन्त सम्पात। सायन बसन्त ऋतु प्रारम्भ। सूर्य का उत्तर गोल प्रवेश। देवताओं का मध्यान्ह, दैत्यों की मध्य रात्रि, उत्तराक्रान्ति, महाविषुव दिन। चान्द्र सम्वत्सर 2071 (प्लवंग) विक्रमीय समाप्त। अन्वाधान।

21 मार्च
चैत्र मास शुक्ल पक्षारम्भ। चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। विक्रम सम्वत् 2072 (कीलक) प्रारम्भ। चैत्र वासन्तिक नवरात्रारम्भ। कलश स्थापन। जारोहण। वर्षपति पूजा। कल्पादि। आरोग्य व्रत। विद्या व्रत । नवसम्वत्सरोत्सव। गुड़ी पड़वा। श्रृंगार (सिंधारा) देशाचार से। आर्य समाज स्थापना दिवस। सिन्धी सम्प्रदाय का श्री झूलेलाल जयन्ती महोत्सव। गुरू अमरदास गुरयाई दिवस। केतु (वक्री) उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 12.39 बजे।

22 मार्च
मत्स्य जयन्ती। गणगौर। गणगौरी व्रत। सौभाग्य शयन तृतीया । आन्दोलन । सायं दोलारुढ़ शिव गौरी पूजन। सरहुल (बिहार)। मनोरथ तृतीया व्रत। अरून्धती व्रत-पूजन। मन्वादि। राष्ट्रीय चैत्र मासारम्भ। राष्ट्रीय शक सम्वत् 1937 प्रारम्भ। हिजरी जमादि-उस्सानी 6 माह शुरू। 3 तिथि क्षय। बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 07.14 बजे।

23 मार्च
वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। मंगल अश्विनी नक्षत्र व मेष राशि में 21.37 बजे। शुक्र भरणी नक्षत्र में 19.25 बजे। गुरू अंगददेव जोति जोत दिवस
24 मार्च
श्री रामराज्य महोत्सव मध्यान्ह-व्यापिनी पंचमी कर्क लग्न में। श्री पंचमी। कल्पादि। डोलोत्सव। गुरू हरगोविन्द जोति जोत दिवस।

25 मार्च
श्री सूर्य षष्ठी व्रत (सायान्हव्यापिनी षष्ठी में)। स्कन्द षष्ठी व्रत (गया में प्रसिद्ध)। श्री अशोक षष्ठी व्रत (बंगाल)।

26 मार्च
वासन्ती दुर्गा पूजारम्भ। आयंबील (ओली) प्रारम्भ जैन। श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 24.56 बजे से।

27 मार्च
महानिशा पूजा। श्री दुर्गाष्टमी। अष्टमी का हवनादि आज ही करें। भवानी उत्पत्ति। अशोक कलिका प्राशन। श्री महाष्टमी 8 व्रत। श्री अशोकाष्टमी। श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 25.43 बजे। श्री अष्टभुजी दुर्गा शक्ति पीठ (दुर्गा मंदिर) ‘वाई’ ब्लाक, किदवई नगर कानपुर में शतचण्डी यज्ञ का हवन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण। शक्ति संगीत सभा। बुध मीन राशि में 25.37 बजे।

28 मार्च
श्री रामनवमी व्रत सबका। श्री दुर्गानवमी । श्री राम-जन्म महोत्सव (मध्यान्ह कर्क लग्न में) रामावतार। अयोध्या परिङ्मीमा, दर्शन पूजन। तारा जयन्ती। श्री स्वामी नारायण जयन्ती। नवमी का हवनादि आज ही करें। चैत्र नवरात्र समाप्त।

29 मार्च
नवरात्र व्रत का पारण। श्री धर्मराज दशमी। रवि दशमी पर्व। बुध उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 21.37 बजे।


31 मार्च
कामदा एकादशी व्रत सबका। श्री विष्णु दोलोत्सव। सायं दोलारुढ़ पूजन। 11 तिथि वृद्धि। सूर्य रेवती नक्षत्र में 24.25 बजे।
Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: