.

दांतारामगढ़(सीकर)।
निकटवर्ती ग्राम सुरेरा के रविदास चौक में स्थित श्री त्रिदेव बालाजी मंदिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सुरेरा के समस्त रैगर समाज द्वारा आयोजन करवाया गया। श्री त्रिदेव बालाजी नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि भजन संध्या का शुभारंभ फीता  काटकर गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। भजन संध्या में गायक कलाकार इकबाल नागौरी, विक्रमसिंह जोधपुरी, रफीक नागौरी म्यूजिकल खाखड़दी एंड पार्टी द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। श्री त्रिदेव बालाजी महाराज की एक सुंदर झांकी सजाकर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई। श्री त्रिदेव बालाजी मंदिर प्रांगण से शुरु हुई शोभायात्रा में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर ही जयकारे के साथ ही रवाने हुए। डीजे पर महिलाओं व पुरुष बच्चे नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। दोपहर सवा बारह बजे से विशाल भंडारे  का शुभारंभ हुआ जिसमें हजारों संख्या श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: