.

 


ॐ श्री हरिराम बाबा नमः
☀19 मई  2022
☀चतुर्थी, कृष्ण पक्ष
☀    ज्येष्ठ
🔅तिथि    चतुर्थी    20:23:18
🔅पक्ष    कृष्ण
🔅नक्षत्र    पूर्वाषाढा    27:16:10*
🔅योग    साध्य    14:56:12
🔅करण    बव    09:58:01
🔅करण    बालव    20:23:18
🔅वार    गुरूवार
🔅माह (अमावस्यांत)    वैशाख
🔅माह (पूर्णिमांत)    ज्येष्ठ
🌛चन्द्र राशि       धनु
🌞सूर्य राशि       वृषभ
🔅रितु     ग्रीष्म
🔅आयन    उत्तरायण
🔅संवत्सर    शुभकृत
🔅संवत्सर (उत्तर)    राक्षस
🔅विक्रम संवत    2079
🔅विक्रम संवत (कर्तक)    2078
🔅शाका संवत    1944
🔅सौर प्रविष्टे    5, ज्येष्ठ   
🌞सूर्योदय    05:38:38   
🌓सूर्यास्त    19:08:19
🌕दिन काल    13:29:41   
🌑रात्री काल    10:29:51
🌜चंद्रास्त    08:21:09   
🌛चंद्रोदय    22:57:34
🌞सूर्योदय लग्न      वृषभ    3°52' , 33°52'
🌞सूर्य नक्षत्र    कृत्तिका
🌛    चन्द्र नक्षत्र    पूर्वाषाढा
🔅पद, चरण
🔅1 भू    पूर्वाषाढा    10:59:28
🔅2 धा    पूर्वाषाढा    16:23:56
🔅3 फा    पूर्वाषाढा    21:49:27
🔅4 ढा    पूर्वाषाढा    27:16:10*
☀     मुहूर्त
🔅राहू काल    14:05 - 15:46    अशुभ
🔅यम घंटा    05:39 - 07:20    अशुभ
🔅गुली काल    09:01 - 10:42
🔅अभिजित    11:56 -12:50    शुभ
🔅दूर मुहूर्त    10:09 - 11:03    अशुभ
🔅दूर मुहूर्त    15:32 - 16:26    अशुभ
☀     चोघडिया, दिन
🔅शुभ    05:39 - 07:20    शुभ
🔅रोग    07:20 - 09:01    अशुभ
🔅उद्वेग    09:01 - 10:42    अशुभ
🔅चर    10:42 - 12:23    शुभ
🔅लाभ    12:23 - 14:05    शुभ
🔅अमृत    14:05 - 15:46    शुभ
🔅काल    15:46 - 17:27    अशुभ
🔅शुभ    17:27 - 19:08    शुभ
☀     चोघडिया, रात
🔅अमृत    19:08 - 20:27    शुभ
🔅चर    20:27 - 21:46    शुभ
🔅रोग    21:46 - 23:05    अशुभ
🔅काल    23:05 - 24:23*    अशुभ
🔅लाभ    24:23* - 25:42*    शुभ
🔅उद्वेग    25:42* - 27:01*    अशुभ
🔅शुभ    27:01* - 28:19*    शुभ
🔅अमृत    28:19* - 29:38*    शुभ

🌹  आज है    <~~>  चतुर्थी व्रत चन्द्र उदय जयपुर में  22 : 58 बजे
✅  कल है   <~~>   कुमार योग  / सर्वार्थ सिद्ध योग  व  रवि योग
➰➰➰➰➰➰➰➰➰➰➰➰
☀आज का राशिफल          19/05/22☀
🔅मेष
 स्वामी मंगल-बुध, सूर्य की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
🔅वृष
 दिन संतोष और शान्ति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
🔅मिथुन
 स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
🔅कर्क
 चन्द्रम षष्ठम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन और सुसमाचार मिलेगा। दिन आपका उत्तम रहने वाला है।
🔅सिंह
 स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और आपकी माली हालत में सुधार होगा। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
🔅कन्या
 राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा है। रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा और कीर्ति में वृद्धि होगी।
🔅तुला
 आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।
🔅वृश्चिक
 राशि पर चतुर्थ शनि एवं द्वितीय भाव चन्द्र योग अभी सात दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे, वायु, मूत्र, रक्त जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह लेने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है।
🔅धनु
 आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यंत सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। दिन आपका उत्तम रहने वाला है।
🔅मकर
पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर और सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
🔅कुंभ
 आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि मार्गी उदय चल रहा है। अतः निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े-विवाद से बचें।
🔅मीन
 दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का एकादश योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: