.


सुनीता शर्मा

गायत्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।.........
नवलगढ़ -
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आज गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री जयंती हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई। सबको सद्बुद्धि ,सबके उज्ज्वल भविष्य के लिए, कलयुगी विभीषिका के शमन, स्वस्थ और समर्थ राष्ट्र, नशा मुक्त समाज, और भाई चारे की स्थापना के गायत्री जयंती के अवसर पर  गायत्री  यज्ञ किया गया ,जिसमे सैकड़ों आहुतियां देकर विश्व के कल्याण की प्रार्थना की गई। गायत्री परिवार के ब्लाक संयोजक गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने बताया कि  गायत्री यज्ञ  ट्रस्टी श्री हरिनारायण मारोठिया के सानिध्य में संपन्न किया। गायत्री परिवार के मुरली मनोहर चौबदार ने बताया कि गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, नव ग्रह मंत्र,आपदा निवारणार्थ, एवं नव सृजन की सैकड़ों आहुतियां देकर विश्व में सुख शांति, मानव कल्याण के लिए सबने मिलकर सामुहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने कहा कि गायत्री ,गौ, गंगा ,गीता भारतीय संस्कृति का आधार और मेरुदंड है इनको अपनाने से मनुष्य अपने भाग्य भी बदल सकता है, गायत्री मंत्र हमें जीवन जीने की राह बताता है, पुरुषार्थ करना सिखाता है ,गायत्री दर्शन हमें त्याग ,तपस्या और समर्पण की सीख देता है। उन्होंने नशा,दुर्व्यसन,और कुरीतियों से होने वाली हानियों से सावधान करते हुए उन्हें छोड़ने का आह्वान किया । गायत्री जयंती के इस पावन अवसर पर गायत्री परिजनों ने अच्छे कार्य करने का संकल्प लिया तथा बच्चों को  शिक्षा देने ,घर परिवार में संस्कारित वातावरण पैदा करने, भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्म दिवस व विवाह दिवस उत्सव मनाने, गायत्री जप साधना करने का भी संकल्प लिया।इस अवसर पर अधिक से अधिक पैड लगाने का संकल्प भी किया गया।गायत्री परिवार के चिरंजी लाल सैनी ,जगदीश जांगिड़ , राजकुमार सोनी,संतोष दायमा,व्याख्याता राजेश सैनी,महेश सैनी, संजू चेजारा,बेबी ,लक्की दायमा, सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  संयोजक कृष्ण कुमार दायमा ने सभी का आभार प्रकट किया।

Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: