.



झुंझुनू ।लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के बत्तीसवें वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर के सामने श्री चौथमल जी गोयनका नोहरा में व्यास पीठ पर विश्वविख्यात श्रदैय बाल व्यास श्री श्रीकांत जी शर्मा द्वारा प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार कथा का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु की भक्ति में प्रह्लाद लीन रहते थे। उनके पिता हिरण्य-कश्यप भगवान विष्णु को अपना शत्रु मानता था। पुत्र को भगवान विष्णु की भक्ति करते देख उन्होंने उसे ही जान से मारने की ठान ली। प्रभु पर सच्ची निष्ठा और आस्था की वजह से हिरण्य-कश्यप प्रह्लाद का कुछ भी अनिष्ट नहीं कर पाए।
महाराज श्री ने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता। यह धन संपदा क्षणभंगुर होती है। इसलिए जीवन में परोपकार करो।

कथा के मध्य प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार की जीवंत झांकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। कथा के मध्य महाराज श्री द्वारा गाए गए सुंदर भजनों पर उपस्थित न केवल महिलाएं अपितु भक्तगण भी नाचते गाते नजर आए।

कथा स्थल को सुंदर वाटर प्रूफ टेंन्ट बनाकर सजाया गया। कथा श्रवण हेतु महिलाओं एवं पुरुषों की बैठने के लिए अलग-अलग सुन्दर व्यवस्था सराहनीय रही। 

इस अवसर पर लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी इंद्र कुमार मोदी देहली , कृपाशंकर मोदी मुम्बई, सुरेश पंसारी एवं परमेश्वर हलवाई झुंझुनूं, ओमप्रकाश तुलस्यान चैन्नई, राजकुमार अग्रवाल एवं राधेश्याम ढंढारिया जयपुर, अनिल टेकडीवाल दिल्ली, जालान परिवार के विजय कुमार जालान, रमाकांत जालान, प्रदीप कुमार जालान, देवेंद्र कुमार जालान, अरुण कुमार जालान, नितिन जालान, सीए दीनबंधु जालान, सीए प्रमोद जालान मुंबई, शिवकुमार जालान, परमेश्वर जालान, नारायण प्रसाद जालान, विनोद जालान, मुरारी जालान, सुभाष जालान, महावीर प्रसाद गुप्ता एवं शंकरलाल सोन्थलिया चेन्नई, विमल ढढांरिया सूरत, मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य नरेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, प्रमोद खंडेलिया, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, रूपेश तुलस्यान, नितिन नारनौली, राजकुमार सोनी, डॉक्टर एसएन शुक्ला, अनूप गाड़िया, संपत चुड़ैलावाला, अनिल गुप्ता, अर्जुन वर्मा, शरद शर्मा, दिनेश ढढांरिया, राकेश तुलस्यान, उम्मेद खाजपुरिया, मातादीन टीबड़ा, अशोक बी.तुलस्यान, राजकुमार सिंघानिया, रामगोपाल ढढांरिया सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

26 जनवरी गुरूवार को श्री राम अवतार एवं कृष्ण जन्मोत्सव कथा का वाचन महाराज श्री करेंगे। 

26 जनवरी बसंत पंचमी के अवसर पर कथा के पश्चात भंडारा महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया है।

 

Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: