Hindu Astha

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

समाज की जागृति से ही देश का विकास-रामप्रसाद


सामाजिक सद्भाव सम्मेलन आयोजित
कोटपूतली।धर्मजागरण समन्वय विभाग के तत्वाधान में स्थानीय बसन्त प्रभु आदर्श विद्या मंदिर में सामाजिक सद्भाव सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उ.प.व पूर्वी क्षेत्र के धर्मजागरण समन्वय प्रमुख रामप्रसाद ने कहा कि समाज की जागृति से ही यह देश विकास की दिशा में आगे बढ सकता है। देश में रहने वाला प्रत्येक समाज को देश की उन्नति के बारे में विचार करना चाहिये। सैकडों वर्षों तक गुलामी सहन करने के बाद भी हम अपनी संस्कृति बचाए हुए हैं। हमें आपसी सामाजिक सद्भाव के साथ इस देश को उन्नति के शिखर पर आगे ले जाना है। कार्यक्रम के अध्यक्ष बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने भी सामाजिक सद्भाव विषय पर अपने विचार प्रकट किये। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कोटपूतली जिला धर्मजागरण प्रमुख एडवोकेट राघवेन्द्र ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराते हुए धर्मजागरण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख महेन्द्र सिंघल,जिला संघ चालक पुरूषोत्तम शर्मा, जिला कार्यवाह महेन्द्र शर्मा, बहरोड से भवानीशंकर शर्मा, विहिप के जिलाध्यक्ष पूरण भरगड, विहिप के विभाग मंत्री केदारमल टांक सहित बडी संख्या में आस पास के क्षेत्र से आये प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।