Hindu Astha

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बेद सिखाते हैं जीवन जीने की कला - वृंदावन चन्द्र दास



जयपुर। ओके प्लस समूह व गौरांग इंस्टिट्यूट फाॅर वैदिक एज्यूकेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय कार्तिक श्रवण उत्सव के दूसरे दिन स्वामी वृन्दावन चन्द्र दास जी के विशेष प्रवचन हुए। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ओमप्रकाश मोदी ने मुख्य वक्ता वृन्दावनचन्द्र दास का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता वृन्दावनचन्द्र दास ने कहा कि वेद हमें जीवन जीने की कला सिखाते है व सात्विक सुख की अनुभूति कराते है। वेदों का अध्ययन हमारे सफल जीवन के लिए काफी कारगर होता है। इसलिए हम सभी के वेदों का नित्य अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य जीवन प्राप्त करने के बाद जिसने वेदों का अध्ययन नहीं किया, संतों का सानिध्य व सत्संग नहीं किया उसका मनुष्य भव में जन्म लेना बेकार है। 
मोदी ने बताया कि स्वामीजी के 14 अक्टूबर तक रोजाना संकीर्तन सुबह 7.00 बजे से 10.00 बजे तक गोलेछा सिनेमा में होगा।