Hindu Astha

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आज का पंचांग | Aaj ka Panchang | 09 SEPTEMBER 2025



  आज का हिन्दू पंचांग 


  दिनांक - 09 सितम्बर 2025

 दिन -  मंगलवार

 विक्रम संवत 2082

  शक संवत -1947

 अयन - दक्षिणायन

  ऋतु - शरद ॠतु 

  मास - आश्विन

  पक्ष - कृष्ण 

  तिथि - द्वितीया शाम 06:28 तक तत्पश्चात तृतीया

  नक्षत्र - उत्तरभाद्रपद शाम 06:07 तक तत्पश्चात रेवती

  योग - गण्ड रात्रि 11:59 तक तत्पश्चात वृद्धि

  राहुकाल - शाम 03:42 से शाम 05:14 तक

  सूर्योदय - 06:17

  सूर्यास्त -  06:38

  दिशाशूल - उत्तर दिशा मे

  व्रत पर्व विवरण - द्वितीया का श्राद्ध,पंचक

  *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)                    

  श्राद्ध के समय यह सावधानक अवश्य रखे 

  श्राद्ध के दिन  

  जिस दिन आप के घर में श्राद्ध हो उस दिन गीता का सातवें अध्याय का पाठ करें  । पाठ करते समय जल भर के रखें । पाठ पूरा हो तो जल सूर्य भगवन को अर्घ्य दें और कहें की हमारे पितृ के लिए हम अर्पण करते हें। जिनका श्राद्ध है , उनके लिए आज का गीता पाठ अर्पण।


  श्राद्ध कर्म  

🌞 अगर पंडित से श्राद्ध नहीं करा पाते तो सूर्य नारायण के आगे अपने बगल खुले करके (दोनों हाथ ऊपर करके) बोलें :

  "हे सूर्य नारायण ! मेरे पिता (नाम), अमुक (नाम) का बेटा, अमुक जाति (नाम), (अगर जाति, कुल, गोत्र नहीं याद तो ब्रह्म गोत्र बोल दे) को आप संतुष्ट/सुखी रखें । इस निमित मैं आपको अर्घ्य व भोजन कराता  हूँ ।" ऐसा करके आप सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और भोग लगायें ।


 


  श्राद्ध में करने योग्य  

  श्राद्ध पक्ष में १ माला रोज द्वादश मंत्र " ॐ नमो भगवते वासुदेवाय " की करनी चाहिए और उस माला का फल नित्य अपने पितृ को अर्पण करना चाहिए।




  पंडित रामगोपाल डोलियां