Hindu Astha

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

श्री नहर के गणेशजी महाराज का दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को सोम - पुष्य पर किया गया दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक



     ब्रह्मपुरी माऊण्ट रोड़ पर स्थित अतिप्राचीन दाहिनीं सूँड़ दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज के मंदिर में प्रथम पूज्य गणपतिजी महाराज का मंदिर परिवार द्वारा दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 को किया गया ।

     मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सोम - पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर प्रातः शुभ मुहूर्त में मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में प्रभु गजानंद जी का मंदिर परिवार द्वारा दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक किया गया, तत्पश्चात गणपतिजी को नवीन पौषाक धारण करवाकर पूजा - आरती की गयी ।

     सायंकालीन महाआरती 251 दीपकों से की गई एवं मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि दायक तथा विघ्ननिवारक रक्षा सूत्र वितरित किए गये ।