Hindu Astha

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ऋषिकुल विजय स्कूल में 101 कन्याओं का पूजन, प्री-प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों ने खेला गरबा-डांडिया



जयपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर जयपुर स्थित ऋषिकुल विजय स्कूल में कन्या पूजन एवं गरबा-डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 कन्याओं का पूजन कर भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। वहीं, विद्यालय के प्री-प्राइमरी और प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा-डांडिया खेलकर उत्सव की रौनक बढ़ाई।


101 कन्याओं का पूजन कर दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत 101 नन्हीं कन्याओं के पूजन के साथ हुई। विद्यालय परिसर में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। इस दौरान उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई और प्रसाद भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित पूजन से विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया।



बच्चों ने गरबा-डांडिया में लिया उत्साह से भाग

कन्या पूजन के बाद प्री-प्राइमरी और प्राइमरी सेक्शन के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने गरबा की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ गरबा में भाग लिया।


हर साल बढ़ रहा कन्या पूजन का स्तर : प्रियंका भार्गवा

विद्यालय की निदेशक श्रीमती प्रियंका भार्गवा ने कहा कि स्कूल में हर साल नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। यह भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। विद्यालय का प्रयास है कि बच्चे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें।


उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 51 कन्याओं का पूजन किया गया था, जबकि इस वर्ष 101 कन्याओं का पूजन किया गया है। अगले वर्ष इस आयोजन को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है।


प्रियंका भार्गवा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं और वे भारतीय परंपराओं, संस्कृति तथा आपसी भाईचारे के महत्व को समझते हैं।


प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को प्रसाद वितरित किया गया। कन्या पूजन और गरबा-डांडिया उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं नवरात्रि की परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।