Hindu Astha

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गाय में देवताओं का वास-साध्वी चारूलता

पवन दाधीच 
चिराना में चल रही है गौकथा
खिरोड़ -चिराना गांव में एसबीबीजे बैंक के सामने चल रही गौकथा के तीसरे दिन सैंकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही साध्वी डॉ. चारूलता ने कहा कि गाय एक सामान्य पशु नहीं है गाय एक देवीय तत्व है। गाय को घर में रखने से वह घर पवित्र हो जाता है और गाय की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते है। साध्वी ने उपस्थित श्रद्धालुओं से गाय की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हुए गोसेवा को संतान प्राप्ति का मार्ग भी बताया। गो कथा के दौरान साध्वी ने महिलाओं के स्कीनटच कपड़े पहनने पर भी समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे दुराचरण का कारण बताया। 30 नवम्बर तक चलने वाली इस कथा का समय रात्री 7 बजे से 9 बजे तक का है। गो कथा के दौरान आगामी दिवसों में रोग एवं व्याधियों के उपचार के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। कथा स्थल पर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ अध्ािक देखने को मिल रही है।