.
खबर :- अनिल शर्मा 
शिमला  – जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान शिमला मे शनीवार 10 दिसबंर को साँय 3 बजे संस्थान के निदेशक आचार्य अभिमन्यू पाराशर की अध्यक्षता मे गीता जयन्ती मनाई गयी। मुख्य अतिथि गोविन्दराम शर्मा शास्त्री थे। इस अवशर पर पाराशर ने कहा कि हिन्दू धर्म मे गीता से बडा कोई धार्मिक ग्रथं और नही है। इसीलिए न्यायालय मे भी सर्व प्रथम गीता की पुस्तक पर हाथ रखकर सच बोलने की शपथ दिलाई जाती है। गोविन्दराम शास्त्री ने कहा कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इन्द्रजीत शर्मा ने कहा कि गीता का पाठ अध्ययन करने से व्यक्ति माया मोह के बन्धन से मुक्त होकर मोक्ष व परमगति मार्ग की ओर अग्रसर होता है। इस अवशर पर रतनलाल शर्मा, यश, आर्यन, पंकज शर्मा, सतीश, बनवारी लाल मिश्र, जीतेन्द्र मिश्र, रमेश यादव उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, रामसिहं यादव, संजय निर्माण, शीशराम यादव उपाध्यक्ष युथ काँग्रेस, लीलाधर वर्मा आदि उपस्थित थे।
Axact

HINDU ASTHA

हमारी कोशिश आपको सही बात पहुंचाने की है .

Post A Comment: