Hindu Astha

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

1100 वर्ष प्राचीन महालक्ष्मी मन्दिर में आयोजित होगा नवकुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ महोत्सव




जयपुर चांदी की टकसाल स्थित 1100 वर्ष प्राचीन महालक्ष्मी मन्दिर में 25/2/26 बुधवार को महालक्ष्मी महायज्ञ महोत्सव का आयोजन मन्दिर परिवार की ओर से किया जाएगा 

इस अवसर पर महंत श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति मातामहालक्ष्मी मंदिर में माता महालक्ष्मी का पाटों उत्सव 24/2/26 मंगलवार को मनाया जाएगा जिसमें शाम 3 बजे सीताराम जी मन्दिर छोटी चौपड़ से भव्य कलश यात्रा,रथ यात्रा निकाली जाएगी इसके बाद फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें माता के भजनों का  गुणगान गायक, पंडित विनोद कुमार, पंडित विक्रम कुमार, पंडित राकेश कुमार दिवराला करेंगे 

25/2/26 बुधवार को  यज्ञआचार्य,श्री कमलेश जी शास्त्री,श्री प्रमोद जी शास्त्री के सानिध्य मे नव कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा यज्ञ में भक्तो द्वारा  सवा लाख श्री सूक्त मंत्र, लक्ष्मी स्त्रोत मंत्र एवं वैदिक मंत्र आहुति दी जायेगी पूर्णाहुति के बाद महा लक्ष्मी परिवार के मुख्य पंडित विकास कुमार, गर्वेश शर्मा की ओर से महा आरती का आयोजन किया जाएगा